टिहरी में खाई में कार गिरने से महिला शिक्षिका समेत 2 शिक्षकों की हुई मौत
उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार शाम एक कार 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक शिक्षक व एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने हादसे में घायल शिक्षिका को अपनी कार से श्रीनगर बेस अस्पताल पंहुचाया।
read more at भाषा


