Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में 'लाडकी बहनों' के हक का पैसा डकार गए 12431 पुरुष: रिपोर्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 October 2025
आरटीआई के तहत इंडियन एक्सप्रेस को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' में भारी गड़बड़ी हुई है। बकौल रिपोर्ट, केवल महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत 12,431 पुरुषों को फायदा मिला। गौरतलब है, इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1,500 की आर्थिक मदद की जाती है।