डॉक्टर ने बताए रोज़मर्रा की किन 5 आदतों के चलते तेज़ी से 'बूढ़ा' होने लगता है हमारा दिमाग
यूके की नैशनल हेल्थ सर्विस के डॉक्टर आमिर खान के मुताबिक, लगातार मल्टीटास्किंग, नींद की कमी, डूम स्क्रॉलिंग (नकारात्मक खबरें पढ़ना/देखना), भोजन छोड़ना (खासकर नाश्ता न करना) और सामाजिक संपर्क की कमी से मस्तिष्क की उम्र ढल सकती है। उन्होंने कहा, "मल्टीटास्किंग से शॉर्ट-टर्म मेमोरी कमज़ोर हो सकती है...कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है...खाना छोड़ने से ब्रेन फॉग हो सकता है।"
read more at Hindustan Times


