Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करोड़ों की दौलत को ठुकराकर 13 साल का बच्चा बनेगा जैन साधु

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 9 April, 2026
सूरत (गुजरात) में ₹10 करोड़ सलाना टर्नओवर वाले दिलीप जैन नामक कपड़ा कारोबारी के 13-वर्षीय बेटे आगम ने वैराग्य का रास्ता चुना है। बकौल रिपोर्ट्स, आगम ने 6 साल की उम्र में जैन संत रत्नचंद्र महाराज के प्रवचन सुने और तब से उनके मन में वैराग्य आ गया। दीक्षा कार्यक्रम के बाद 23 अप्रैल को वह जैन संत बन जाएंगे।