देव दीपावली पर लाखों दीपों से जगमग हुए काशी के घाट, वीडियो में दिखी भव्यता की झलक
देव दीपावली पर मंगलवार को काशी के घाट पर लाखों दीप जलाए गए जिसका वीडियो सामने आया है। इस भव्य आयोजन में सभी 84 घाटों को लगभग 11 लाख मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया। इस उत्सव में गंगा आरती, 3D लेज़र शो, ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
read more at X


