यूपी में बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि दौड़ते हुए नामांकन भरने पहुंचे, खत्म होने वाला था समय
देवरिया (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी गुरुवार को दौड़ते हुए लोकसभा चुनाव का नामांकन भरने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, नामांकन के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया था और त्रिपाठी समय समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले पहुंचे थे।
read more at ABP न्यूज़


