Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में अदाणी ग्रुप के गोदाम में लगी आग, ₹60 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 26 November, 2023
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में अदाणी ग्रुप के एक गोदाम में रविवार रात करीब एक बजे आग लग गई जिसमें घी, चीनी, तेल, रिफाइंड और अन्य सामान रखे थे। दमकलकर्मियों ने लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोदाम में ₹60 करोड़ से अधिक का सामान था जो जलकर राख हो गया।