US में टला बड़ा हादसा, फाइटर प्लेन की टक्कर से बचने के लिए 475 फीट नीचे आया विमान
अमेरिका में एक बड़ा हादसा टल गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान को हवा में फाइटर प्लेन की टक्कर से बचने के लिए अचानक 475 फीट नीचे आना पड़ा। यह घटना कैलिफोर्निया में उड़ान भरने के ठीक बाद हुई और विमान में मौजूद 2 फ्लाइट अटेंडेंट घायल हो गए हैं। दोनों विमानों के बीच सिर्फ 14,633 फीट की दूरी थी।
read more at लेटेस्टली


