Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईए व फीफा खत्म करेंगे पार्टनरशिप, फीफा गेम को 2023 से ईए स्पोर्ट्स एफसी कहा जाएगा

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 11 May, 2022
वीडियो गेम निर्माता इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (ईए) और फीफा ने घोषणा की है कि वे अपनी दशकों पुरानी पार्टनरशिप खत्म कर रहे हैं। फीफा ने कहा है कि वह थर्ड-पार्टी स्टूडियो और पब्लिशर्स के साथ मिलकर विकसित किए नए फुटबॉल वीडियो गेम्स लॉन्च करेगा। बकौल ईए, 2023 से ईए स्पोर्ट्स फीफा गेम को ईए स्पोर्ट्स एफसी के नाम से जाना जाएगा।