Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'दृश्यम' देखकर शख्स ने पिता के मर्डर का बनाया प्लान; 2000 km दूर पहुंचकर की हत्या

short by Anuj / on Sunday, 4 October, 2026
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' देखकर सूरत में काम करने वाले शख्स ने ज़मीन विवाद में अपने पिता की हत्या की साजिश रची। वह 2000 किलोमीटर दूर से समस्तीपुर (बिहार) पहुंचा और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट गया। आरोपी ने अपना फोन बंद किया था लेकिन लौटते समय पत्नी को कॉल करना सुराग बन गया।