पीएम मोदी ने बेंगलुरु में चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के के.एस.आर. रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह दक्षिण भारत में पहली जबकि देश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन है। इस ट्रेन की औसत गति 75-77 किलोमीटर/घंटे के बीच है और यह लगभग 6.5 घंटे में 504 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
read more at Moneycontrol


