लोग किसी और को इस रूप में स्वीकार नहीं करेंगे: शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म पर मुकेश खन्ना
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने बताया है कि उनके सीरियल 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाई जाएगी जिसकी लागत करीब ₹300 करोड़ होगी। उन्होंने कहा, "बेशक इसे स्पाइडर-मैन के निर्माता बना रहे हैं...लेकिन शक्तिमान देसी होगा...कहानी अपने तरीके से तैयार की है।" 'शक्तिमान कौन बनेगा?' सवाल पर उन्होंने कहा, "अगर (मेरे अलावा) दूसरा कोई शक्तिमान बनेगा तो देश इसे स्वीकार नहीं करेगा।"
read more at ABP न्यूज़


