Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आइसलैंड में फटते ज्वालामुखी के पीछे दिखीं नॉर्दर्न लाइट्स, सामने आया वीडियो

short by Monika Sharma / on Saturday, 30 March, 2024
आइसलैंड में फटते ज्वालामुखी और उसके पीछे दिख रहीं नॉर्दर्न लाइट्स का वीडियो सामने आया है। यह ज्वालामुखी इस साल कई बार फटा है जिसके चलते इस महीने दक्षिणी आइसलैंड में इमरजेंसी घोषित की गई थी। नॉर्दर्न लाइट्स तब बनती हैं जब सौर पवन में मौजूद आयन ऊपरी वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के परमाणुओं से टकराते हैं।
read more at AP News