शरीर बीमार है, आत्मा नहीं: डेंगू से संक्रमित होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग करने पर कंगना
'मणिकर्णिका फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जब आपको डेंगू हो...और तेज़ बुखार हो, लेकिन फिर भी आप काम पर आते हो। हमारी चीफ कंगना सभी के लिए प्रेरणा हैं।" इसको कंगना ने शेयर कर लिखा, "इतने प्यारे शब्दों के लिए शुक्रिया। वैसे शरीर बीमार है, लेकिन आत्मा नहीं।"
read more at हिन्दुस्तान


