कोचिंग संस्थानों का नहीं, माता-पिता का दबाव समस्या है: कोटा में छात्रों के सुसाइड पर एससी
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने सोमवार को कोटा (राजस्थान) में आत्महत्या के बढ़ते मामलों के लिए छात्रों के माता-पिता को ज़िम्मेदार ठहराया। एससी ने कहा, "आत्महत्याओं के लिए कोचिंग संस्थानों को ज़िम्मेदार ठहराना उचित नहीं क्योंकि माता-पिता द्वारा बनाए गए दबाव के चलते बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं।" गौरतलब है कि कोटा में इस वर्ष 24 छात्रों ने आत्महत्या की है।
read more at ABP न्यूज़


