Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परेश के 'गैस सिलिंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' बयान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज

short by shashank mishra / on Friday, 2 December 2022
सीपीआई (एम) के नेता मोहम्मद सलीम ने गुजरात में ऐक्टर परेश रावल के 'गैस सिलिंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' बयान को लेकर उनके खिलाफ कोलकाता के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, रावल ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने ट्वीट किया, "बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या से था।"
read more at Twitter