Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीओ से पहले एलआईसी में एफडीआई को मंज़ूरी दे सकती है सरकार: खबर

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 24 August, 2021
खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार आईपीओ से पहले एलआईसी में एफडीआई को मंज़ूरी देने की योजना बना रही है। बकौल खबर, देश में इंश्योरेंस क्षेत्र में 74% एफडीआई को मंज़ूरी है लेकिन एलआईसी संसद में पारित कानून द्वारा बनी इकाई है इसलिए यह नियम इस पर लागू नहीं होगा। एलआईसी का मार्केट शेयर घरेलू बीमा क्षेत्र में 66% है।