Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कृपया हस्तक्षेप करें: विदेश में क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर टैक्स बढ़ाए जाने पर पीएम से मोहनदास पई

short by रौनक राज / on Friday, 19 May, 2023
इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने विदेशों में क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1 जुलाई से 20% टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) लगाए जाने वाले फैसले की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा है, "वित्त मंत्रालय सभी करदाताओं और नागरिकों को परेशान करने पर क्यों तुला है?...सर कृपया हस्तक्षेप करें।"
read more at Twitter