यूपी में चुनाव से पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, सपा में शामिल हुए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ तस्वीर शेयर कर उनका स्वागत किया। इस्तीफे में मौर्य ने लिखा, "दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोज़गार नौजवानों...को लेकर घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण मैं...इस्तीफा देता हूं।"
read more at ABP न्यूज़


