Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NEET-PG की काउंसलिंग में आरक्षित वर्ग के लिए 0 परसेंटाइल हुआ कटऑफ

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 14 January 2026
नैशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने मंगलवार को आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर 0 कर दिया। इससे NEET-PG 2025 में -40 नंबर वाले कैंडिडेट्स भी पोस्टग्रैजुएट मेडिकल ऐडमिशन के लिए चल रही काउंसलिंग के तीसरे राउंड में हिस्सा ले पाएंगे। ऐसा खाली पड़ी मेडिकल सीटों को भरने के लिए किया गया है।