चेन्नई में मशहूर भरतनाट्यम डांसर यौन शोषण के आरोप में हुआ गिरफ्तार: रिपोर्ट्स
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई पुलिस ने प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर और कोरियोग्राफर शीजिथ कृष्णा को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी 2 पूर्व छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शीजिथ ने चेन्नई में 'कलाक्षेत्र फाउंडेशन' में अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 1995-2007 के बीच उनका यौन शोषण किया था।


