Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान ज़रूरी है: युद्ध के बदलते तरीकों को लेकर CDS चौहान

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 25 July, 2025
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने युद्ध के बदलते तरीकों को लेकर कहा है कि सेना में शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान ज़रूरी है। बकौल चौहान, सैन्य क्षेत्र एक बड़े बदलाव के दौर में है जिसमें वह नई तकनीक पर बहुत निर्भर है। सीडीएस चौहान ने सेना में तकनीक के उपयोग को 'तीसरी क्रांति' बताया है।