Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्रेटर नोएडा में 9-13 सितंबर तक खेला जाएगा न्यूज़ीलैंड-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच

short by रघुवर झा / on Saturday, 27 July, 2024
अफगानिस्तान 9-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने कहा, "हम अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूज़ीलैंड की मेज़बानी करने को लेकर उत्साहित हैं।" न्यूज़ीलैंड की टीम टेस्ट मैच से पहले 3 दिवसीय शिविर के लिए 5 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी।
read more at भाषा