Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण करने की चेतावनी के बीच तीन दिन में दागी दूसरी मिसाइल

short by अनिल कुमार / on Saturday, 7 May, 2022
दक्षिण कोरियाई सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को जापान सागर में एक अज्ञात मिसाइल दागी है। यह उत्तर कोरिया द्वारा 3 दिनों में दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अमेरिका ने कहा था कि उत्तर कोरिया इसी महीने की शुरुआत में फिर से परमाणु परीक्षण कर सकता है।