हमने ऐसा दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया: बजाज के निधन पर राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर दुख जताया और कहा कि यह देश के लिए बड़ी क्षति है। बकौल राहुल, "हमने ऐसा दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया...जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया...उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।" रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "भारत राष्ट्र निर्माण के प्रति...उनकी गहरी प्रतिबद्धता को याद करेगा।"
read more at भाषा


