Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडोनेशिया में पक्षियों की तस्वीरें खींचने जंगल गए शख्स की आंख में चिपकी जोंक

short by खुशी / on Wednesday, 11 June, 2025
ऐडवेंचर ट्रिप पर इंडोनेशिया गए एक 58-वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की आंख में जोंक चिपकने का मामला सामने आया है। शख्स ने बताया, "मैं पक्षियों की तस्वीरें लेने जंगल गया था...मुझे अपनी आंख में कुछ महसूस हुआ...कोई कीड़ा समझकर मैंने नज़रअंदाज़ किया।" बकौल शख्स, जांच कराने पर आंख में जोंक होने का पता चला जिसे डॉक्टर ने सफलतापूर्वक निकाल लिया।
read more at Times Now