Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम आतंकी हमले का अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा असर? जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM ने दिया जवाब

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 25 April, 2025
जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के चलते वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा प्रभावित नहीं होगी। दरअसल, पहलगाम अमरनाथ यात्रा के लिए प्रमुख आधार शिविरों में से एक है और यह दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी की गुफा तक जाने वाले करीब 48 किलोमीटर के मार्ग पर पड़ता है।