कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीती पहली सीट, जालंधर से विजयी हुए चन्नी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली सीट जीत ली है। जालंधर सीट से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने 1.75 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। 'INDIA' ब्लॉक अभी मतगणना के ताज़ा रुझानों में 230+ सीटों पर आगे चल रहा है और कांग्रेस 97 सीटों पर आगे है।
read more at चुनाव आयोग


