ग्रेटर नोएडा की बिहारी मार्केट में भीषण आग, सदमे से दुकानदार की मौत
ग्रेटर नोएडा (यूपी) के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित बिहारी मार्केट में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से कई दुकानें जल गईं। इनमें एक कॉस्मेटिक की दुकान भी शामिल थी। दुकान में भारी नुकसान देखकर मालिक रामनाथ शाह (71) सदमे में आ गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
read more at Livehindustan


