Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह देश की संपत्ति है पीएम इसे बेच नहीं सकते: एनएमपी पर ममता बनर्जी

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 25 August, 2021
केंद्र की नैशनल मॉनेटाइज़ेशन पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी की संपत्ति नहीं है। यह देश की संपत्ति है।" बकौल ममता, "प्रधानमंत्री देश की संपत्ति नहीं बेच सकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।" एनएमपी के ज़रिए सार्वजनिक संपत्तियों से केंद्र की ₹6 लाख करोड़ जुटाने की योजना है।
read more at Twitter