अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के CFO हुए गिरफ्तार, फिर भी 6% उछला शेयर
उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में बुधवार को कारोबार के दौरान 6.28% की तेज़ी देखी गई। कंपनी के शेयर में यह तेज़ी ऐसे समय में आई जब रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह गिरफ्तारी ₹136 करोड़ के हेरफेर के मामले में हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


