'सिर्फ फ्रेंच ओपन का तौलिया बचा है', रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेनी टेनिस स्टार का घर हुआ तबाह
यूक्रेन की टेनिस स्टार दयाना यास्त्रेम्स्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बताया है कि रूसी मिसाइल हमले में ओडेसा स्थित उनके परिवार का घर तबाह हो गया। उन्होंने लिखा, "सिर्फ रोलां गैरोस (फ्रेंच ओपन) का एक तौलिया बचा है।" उन्होंने WTA और ITF से रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी मौजूदा तटस्थता की नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
read more at Instagram


