यूपी में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन हुआ तेज़, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर UPPSC गेट तक पहुंचे
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्रों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन और तेज़ हो गया। सामने आए एक वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर आयोग के गेट तक पहुंचते दिखे। इससे पहले छात्रों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आकर उन्हें जबरन धरना स्थल से हटा रहे हैं।
read more at X


