Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में घने जंगल में सिर्फ एक वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ, सामने आईं मतदान की तस्वीरें

short by shashank mishra / on Thursday, 1 December 2022
गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए गिर के घने जंगलों में सिर्फ एक वोटर के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के बनेज में बने इस पोलिंग बूथ पर बाणेश्वर महादेव मंदिर के महंत हरिदास उदासीन ने गुरुवार को मतदान किया। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान करते महंत की तस्वीरें ट्वीट की हैं।
read more at Twitter