हमें इस पर भरोसा नहीं: जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लेकर राज्य की पूर्व-मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, "परिसीमन आयोग बीजेपी का एक्सटेंशन है। आयोग द्वारा दिए गए सुझाव, अनुच्छेद-370 को निरस्त करने का ही एक हिस्सा हैं।" गौरतलब है, आयोग ने विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की सिफारिश की है।
read more at Times Now नवभारत


