Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पति को बचाने 40 फीट गहरे कुएं में कूदी केरल की महिला, मदद पहुंचने तक पकड़े रखा पति का हाथ

short by खुशी / on Thursday, 6 February 2025
केरल के पिरावोम में बुधवार को एक महिला ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरे अपने पति को डूबने से बचा लिया। दरअसल, पति को बचाने के लिए महिला रस्सी के सहारे कुएं में कूद गई और मदद पहुंचने तक पति को पकड़कर डूबने से बचाए रखा। रस्सी को ज़ोर से पकड़ने से महिला के हाथ ज़ख्मी हो गए थे।