Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के सरकारी अस्पताल की लिफ्ट हुई खराब, शव के साथ 45 मिनट तक अंदर फंसे रहे लोग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 28 November 2026
रीवा (एमपी) के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज़ की मौत के बाद शव लेकर जा रहे उसके 4 परिजन लिफ्ट में फंस गए। दूसरे माले पर लिफ्ट अचानक बंद हो गई और दरवाज़ा नहीं खुला। लिफ्ट के अंदर दर्ज टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिली और वे करीब 45 मिनट तक अंदर फंसे रहे।