तालिबान सरकार के अधिकारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, दी जाएगी सज़ा
अफगानिस्तान में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पर रेप का आरोप लगाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने वीडियो जारी कर अधिकारी पर जबरन शादी और कई बार रेप करने का आरोप लगाया था। तालिबान द्वारा संचालित सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मानहानि को लेकर गिरफ्तार की गई महिला को ‘शरिया कानून के तहत सज़ा’ सुनाई जाएगी।


