एमपी में अस्पताल परिसर में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, पास में घूम रहे थे कुत्ते
खरगोन (एमपी) ज़िला अस्पताल परिसर में शनिवार को एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला जिसके पास 2 कुत्ते घूम रहे थे। ज़िला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डीएस चौहान ने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
read more at R.भारत


