Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना के लिए सरकार ने दी ₹5500 करोड़ से अधिक की मंज़ूरी

short by Tanya Jha / on Tuesday, 28 October, 2025
सरकार ने 'इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना' (ईसीएमएस) के तहत मिले 249 प्रस्तावों में से 7 परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है जिनमें कुल ₹5,532 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इन परियोजनाओं से लगभग ₹20,000 करोड़ का आयात बिल कम होगा।" इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, "इनसे करीब 5,195 लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है।"