जब 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है तो भारत-पाक मैच क्यों कराया जा रहा: पहलगाम हमले की पीड़िता
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में अपने पति व बेटे को खोने वाली किरण यतीश परमार ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर कहा है कि यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहती हूं कि जब 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है तो फिर पाकिस्तान से मैच क्यों कराया जा रहा है?"
read more at TV9 भारत वर्ष


