राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं की परीक्षा का परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आरबीएसई के मुताबिक, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% और आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88% छात्र पास हुए हैं। वहीं, विद्यार्थी अपना परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा 29 फरवरी-4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


