'तारक मेहता...' की 'दयाबेन' के पिता का हुआ निधन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का अहमदाबाद में निधन हो गया है। असित कुमार मोदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए 'मनीकंट्रोल' से कहा, "भीम वकानी एक अच्छे पेंटर, ऐक्टर और डायरेक्टर थे।" भीम ने 'लगान', 'स्वदेश' और 'लज्जा' समेत कई फिल्मों में काम किया था।
read more at हिन्दुस्तान


