कांग्रेस ने किया दिल्ली को लेकर केंद्र के अध्यादेश के विरोध का एलान, 'आप' ने दी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु में सोमवार से होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं को लेकर केंद्र के अध्यादेश का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि 'आप' बैठक में आएगी।" 'आप' प्रवक्ता राघव चड्ढा ने वेणुगोपाल के बयान पर कहा, "यह सकारात्मक बयान है।"
read more at ABP न्यूज़


