राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 और उम्मीदवार किए घोषित; सूची हुई जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस ने हवामहल से वर्तमान विधायक महेश जोशी की जगह आरआर तिवारी, डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, शाहपुरा से मनीष यादव और अलवर शहर से अजय अग्रवाल को टिकट दिया है। लाडपुरा से बीजेपी प्रत्याशी कल्पना देवी के खिलाफ नईमुद्दीन गुड्डू को टिकट मिला है।
read more at हिन्दुस्तान


