क्रेडिट कार्ड्स को लेकर गलत जानकारी देने पर एचएसबीसी बैंक पर लगा ₹1.73 करोड़ का जुर्माना
आरबीआई ने हॉन्ग-कॉन्ग ऐंड शांघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएसबीसी) बैंक पर क्रेडिट कार्ड्स के बारे में गलत जानकारी देने को लेकर ₹1.73 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बकौल आरबीआई, रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट की जांच से यह पता चला कि एचएसबीसी ने 4 क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों को ज़ीरो बकाया वाले अपने एक्सपायर हो चुके क्रेडिट कार्ड्स की गलत जानकारी दी थी।
read more at ABP न्यूज़


