बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन के 6,500 पदों पर होगी नियुक्ति
बिहार सरकार ने स्कूलों में 14 वर्ष बाद 6,500 लाइब्रेरियन की नियुक्ति करने की घोषणा की है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्ति नियमावली तैयार कर सहमति के लिए वित्त विभाग को भेज दी है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव के पहले लाइब्रेरियन की नियुक्ति कर विद्यालय आवंटित कर दिया जाए।
read more at हिन्दुस्तान


