कांग्रेस छोड़ बीजेपी में नहीं जाऊंगा, मैं सिंधिया नहीं हूं: एमपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी में जाने की अटकलों को बुधवार को खारिज करते हुए कहा, "मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री) नहीं हूंं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी बुनियादी मुद्दों से मतदाताओं का ध्यान भटकाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के दल-बदल की अटकलों को हवा दे रही है।"
read more at भाषा


