Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को कौन-कौनसी चीज़ों का लगा सकते हैं भोग?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 14 August, 2025
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास ने बताया है कि भगवान लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग बहुत पसंद है और इस वजह से जन्माष्टमी वाले दिन बाल श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप केसर वाले घेवर, पेड़ा, मखाने की खीर, रबड़ी, मोहनभोग, रसगुल्ला, लड्डू आदि का भोग लगा सकते हैं।