Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएई ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 'आगमन पर वीज़ा' की सुविधा अस्थाई तौर पर रोकी

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 24 August, 2021
बकौल एतिहाद एयरवेज़, यूएई ने भारत से आने वाले या पिछले 14 दिन से भारत में रुके लोगों के लिए 'आगमन पर वीज़ा' की सुविधा अस्थाई तौर पर रोक दी है। कंपनी ने इसका कारण नहीं बताया है। पिछले हफ्ते एतिहाद ने यूके, यूएस और यूरोपीय संघ के सदस्यों के वीज़ाधारक भारतीयों को यूएई के वीज़ा के योग्य बताया था।
read more at भाषा